मनीष सिसोदिया बनाए गए पंजाब के प्रभारी, सौरभ भारद्वाज बने दिल्ली के अध्यक्ष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मनीष सिसोदिया बनाए गए पंजाब के प्रभारी, सौरभ भारद्वाज बने दिल्ली के अध्यक्ष

प्रियंका सिंह/- आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस बैठक में सौरभ भारद्वाज को दिल्ली के पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुना गया। पंजाब में मनीष सिसोदिया को प्रभारी और सतेन्द्र जैन को सह प्रभारी बनाया गया है।

बैठक में चार राज्यों के प्रभारी की नियुक्ति पर भी सहमति बनी। गुजरात में गोपाल राय को प्रभारी, दुर्गेश पाठक को सह प्रभारी, गोवा में पंकज गुप्ता को प्रभारी, छत्तीसगढ़ में संदीप पाठक को प्रभारी, और जम्मू-कश्मीर के लिए मेहराज मलिक को जिम्मेदारी दी गई।

संदीप पाठक ने कहा, “हमने पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है, पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है, मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी और मुझे छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का अध्यक्ष और मेहराज मलिक को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।”

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा, “दिल्ली की आधी आबादी ने हमें वोट दिया था, और हमें उन लोगों का भी ध्यान रखना है जिन्होंने भाजपा को वोट दिया। हम पार्टी को और मजबूत करेंगे और मेरा मानना है कि हार के बाद संगठन को बनाना सबसे आसान होता है। जो पार्टी के हारने के वक्त आपके साथ रहता है, वह खरा सोना होता है।”

मनीष सिसोदिया ने पंजाब के प्रभारी के रूप में अपनी नियुक्ति पर कहा, “अरविंद केजरीवाल ने मुझे पंजाब के प्रभारी के रूप में काम करने का आदेश दिया है। पिछले कुछ समय में पंजाब में बहुत काम हुए हैं और मैं इस बदलाव को और आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा।”

गोपाल राय ने गुजरात के प्रभारी के रूप में अपनी नियुक्ति पर कहा, “हम पूरे देश में संगठन विस्तार पर ध्यान दे रहे हैं, और उन राज्यों में काम करेंगे, जहां चुनाव होने हैं। हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे।”

यह निर्णय पार्टी के आगामी चुनावी संघर्षों को लेकर उसके रणनीतिक दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए किए गए कदमों को दर्शाते हैं

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox