सामने आया सोशल डिस्टेंसिंग का जीरो बजट का फार्मुला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सामने आया सोशल डिस्टेंसिंग का जीरो बजट का फार्मुला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वैसे तो कोरोना को लेकर विश्वभर में शोध जारी है। दूनियाभर के वैज्ञानिक व जीवाणु विशेषज्ञ इस बिमारी का तोड़ निकालने के लिए प्रयत्नशील है लेकिन हाल फिल ऐसे तरीके भी ढूंढे जा रहे है जिनसे लोगों को इस बिमारी से बचने में मदद मिल सके। ऐसा ही एक तरीका मेडिकल बुलेटिन के माध्यम से पत्रकार अनिल बाल्यान भी लोगों को समझा रहे है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोशल डिस्टेंसिंग को इस बिमारी से बचाव में काफी कारगर उपाय बताया है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग को कैसे मापा जाये इस पर अनिल बाल्यान ने एक नायाब तरीका पेश किया है।

सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में समझाते हुए पत्रकार अनिल बाल्यान।


                                        श्री बाल्यान ने शनिवार को अपने मेडिकल बुलेटिन यू ट्यूब चैनल पर इस फार्मुले को प्रदर्शित करते हुए कहा कि एक रिसर्च में सामने आया है कि सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना से कारगर बचाव दे सकता है। उन्होने बताया कि उनके विशेषज्ञों ने सोशल डिस्टेंसिंग पर एक मुफ्त का फार्मुला तैयार किया है जिसमें कोई पैसा नही खर्च होता है और इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि यह फार्मुला दृष्टिहीन लोगों की भी उतनी मदद करेगा जितनी आम आदमी की। उन्होने इसे समझाते हुए कहा कि हमे इसके लिए अपने दोनो हाथ आगे निकालकर सर्कल में घुमना है और दूसरा व्यक्ति भी ठीक ऐसे ही करेगा जिसकारण हमारी आपसी दूरी करीब छः फीट की बन जायेगी। इसके लिए न किसी सर्कल या निशान लगाने की जरूरत है और न ही इसमें कोई पैसा खर्च हो रहा है। हम सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर रहे है। कहीं सड़कों पर तो कहीं दूकानों के सामने सर्कल के निशान बना रहे हैं। फिर भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही कर पा रहे है। उन्होने कहा कि हम अपने देश वासियों को बिल्कुल मुफ्त का मंत्र दे रहे है। जो हमे कोरोना से बचाने में कारगर सिद्ध होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox