क्या जनता के भरोसे पर खरे उतरे दिल्ली सरकार में जेल जाने वाले नेता? जानें इन मंत्रियों का चुनावी परिणाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या जनता के भरोसे पर खरे उतरे दिल्ली सरकार में जेल जाने वाले नेता? जानें इन मंत्रियों का चुनावी परिणाम


मानसी शर्मा /- दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरूआती रूझान में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाते नजर आ रही है। तो वहीं, आम आदमी पार्टी बड़ी हार की तरफ बढ़ रही है। बता दें, इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेता मैदान में उतरें थे। इनमें पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र कुमार जैन का नाम शामिल है। इन्हीं तीनों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। जिस वजह से तीनों नेताओं को जेल भी जाना पड़ा था। लेकिन क्या आप जानते है कि इन तीनों नेताओं का चुनावी परिणाम क्या रहा? 8वें राउंड में पिछड़े केजरीवाल चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों की मानें तो 8वें राउंड की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल 450 वोटों से पीछे हो गए हैं।

तो वहीं, बीजेपी के प्रवेश वर्मा लगातार केजरीवाल से आगे चल रहे हैं। बता दें, नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कुल 13 राउंड की गिनती होनी है। जिसके बाद ही इस सीट का रिजल्ट सामने आएगा। चार राउंड की काउंटिंग में मनीष सिसोदिया आगे सुबह 10:55 बजे तक चुनाव आयोग के ताजा आंकडों के अनुसार, जंगपुरा सीट पर चार राउंड की काउंटिंग में मनीष सिसोदिया 2686 वोटों के साथ आगे चल रहे है। वहीं, बीजेपी के उम्मीदवार तरविंद सिंह मारवाह दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। बता दें, जंगपुरा विधानसभा सीट पर कुल 10 राउंड की गिनती होनी है।

जिसके बाद ही इस सीट का रिजल्ट सामने आएगा। सत्येंद्र कुमार जैन का क्या हैं चुनावी परिणाम? सुबह 10:55 बजे तक चुनाव आयोग के ताजा आंकडों के अनुसार, दिल्ली की शकूर बस्ती से खड़़े सत्येंद्र कुमार जैन पांचवें राउंड की काउंटिंग में पीछे चल रहे हैं। पहले नंबर पर बीजेपी के उम्मीदवार करनैल सिंह 8749 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। बता दें, शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर कुल 11 राउंड की गिनती होनी है। जिसके बाद ही इस सीट का रिजल्ट सामने आएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox