विराट की वापसी के बाद श्रेयस या यशस्वी में से कौन होगा बाहर? राहुल-कुलदीप पर भी होगा बड़ा फैसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विराट की वापसी के बाद श्रेयस या यशस्वी में से कौन होगा बाहर? राहुल-कुलदीप पर भी होगा बड़ा फैसला

मानसी शर्मा /- भारतीय टीम रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उतरेगी। सभी की नजरें विराट कोहली पर रहेंगी, जो पहले वनडे में घुटने की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। अभ्यास के दौरान भी उनके दाएं घुटने पर बैंडेज देखा गया था। हालांकि, शुभमन गिल ने बताया कि विराट की चोट गंभीर नहीं है और वह नौ फरवरी को कटक में होने वाले मैच में खेल सकते हैं। बता दें कि, नागपुर वनडे से पहले विराट के घुटने में सूजन आ गई थी, जिसके चलते श्रेयस अय्यर को अंतिम समय में टीम में शामिल किया गया। अब बड़ा सवाल यह है कि दूसरे वनडे में श्रेयस अय्यर या यशस्वी जायसवाल में से किसे बाहर किया जाएगा।

श्रेयस अय्यर ने 36गेंदों पर 59रनों की अहम पारी खेली थी, जिससे उन्हें बाहर करना मुश्किल होगा। वहीं, शुभमन गिल ने 87रन बनाकर अपनी जगह मजबूत कर ली है। लेकिन विराट की वापसी से प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय माना जा रहा है। बीसीसीआई ने अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की विराट के नागपुर वनडे से बाहर होने के बाद उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे, खासकर 19फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए। गिल ने उनकी वापसी की बात कही है, लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

टीम चयन को लेकर रोहित पर दबाव कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में खराब फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में विराट की वापसी से टीम संयोजन को लेकर उन पर दबाव बढ़ेगा। नागपुर वनडे के बाद रोहित और कोच गौतम गंभीर के बीच लंबी चर्चा हुई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बातचीत उनकी फॉर्म को लेकर थी या चैंपियंस ट्रॉफी की रणनीति को लेकर। राहुल या पंत को मिलेगा मौका? पहले वनडे में केएल राहुल को मौका मिला था, लेकिन वह सिर्फ दो रन ही बना सके।

ऐसे में टीम मैनेजमेंट ऋषभ पंत को भी आजमाने पर विचार कर सकता है। वहीं, कुलदीप यादव के महंगे साबित होने के बाद वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में शामिल करने की चर्चा तेज हो गई है। दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी/अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox