अनीशा चौहान/- दिल्ली विधानसभा चुनाव अब नजदीक आ चुके हैं, और सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रचार में जुटे हुए हैं। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुस्तफाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला। इस जनसभा में शाह ने लोगों से बीजेपी के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट के लिए वोट देने की अपील की और कहा कि इस बार आलस न करें और सही चुनाव करें।
दंगों की जिम्मेदारी का मुद्दा उठाया
अमित शाह ने मुस्तफाबाद के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सही चुनाव नहीं किया गया, तो वे लोग फिर से चुनाव जीत सकते हैं, जिन्होंने दिल्ली में दंगे भड़काए थे। उन्होंने कहा, “आपको यह तय करना है कि आपको दंगों में झोंकने वाले चाहिए या दंगों से बचाने वाले।” शाह ने दिल्ली में हुए दंगों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दिल्ली की सुरक्षा और शांति के लिए सही निर्णय लेना जरूरी है।
यमुना सफाई पर केजरीवाल को घेरा
अमित शाह ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “केजरीवाल ने यमुना को साफ करने का वादा किया था, लेकिन आज तक न तो छठ पूजा के घाट अच्छे हुए और न ही यमुना का पानी साफ हुआ।” शाह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के नेतृत्व में यमुना के पानी को प्रदूषण से जहरीला बना दिया गया है, जिससे दिल्लीवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।
AAP-दा मुक्त होने का समय आ गया
आखिर में, अमित शाह ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार को 10 साल हो गए हैं और अब दिल्ली को इस “AAP-दा” से मुक्त करने का समय आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली को शराब माफियाओं और घोटालेबाजों से मुक्त करना बेहद जरूरी है, ताकि दिल्लीवाले एक साफ, सुरक्षित और बेहतर शासन का अनुभव कर सकें।
अमित शाह ने जनता से बीजेपी के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट को समर्थन देने की अपील की और कहा कि इस बार दिल्ली को एक नई दिशा देने के लिए बीजेपी को जीताना बेहद जरूरी है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे