नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ ने दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं, और दोनों ही सीजन ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया। अब फैंस तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी होने का अपडेट दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
‘द फैमिली मैन 3’ की शूटिंग पूरी
मनोज बाजपेयी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक क्लैपबोर्ड की फोटो थी, जिस पर लिखा था “इट्स ए रैप”। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “शूटिंग पूरी हो गई है! फैमिली मैन 3 के लिए और थोड़ा इंतजार।” इसके साथ ही एक और फोटो में टीम के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे थे, जिस पर ‘2024 शूट रैप’ लिखा था। मनोज बाजपेयी की इस पोस्ट के बाद अब दर्शक और भी उत्साहित हो गए हैं, क्योंकि वे इस शो के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
‘द फैमिली मैन 3’ में ये सितारे आएंगे नजर
‘द फैमिली मैन 3’ के तीसरे सीजन में मनोज बाजपेयी के साथ प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह शो अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इस बार भी शो में श्रीकांत तिवारी की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक मिडिल क्लास आदमी होते हुए एक वर्ल्ड क्लास स्पाई है। दर्शक इस नए सीजन में और भी ज्यादा एक्शन और रोमांच की उम्मीद कर सकते हैं।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद