दिल्ली में अब पुजारियों और ग्रंथियों को भी हर माह मिलेगी सैलरी, केजरीवाल का बड़ा एलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में अब पुजारियों और ग्रंथियों को भी हर माह मिलेगी सैलरी, केजरीवाल का बड़ा एलान

-दिल्ली में अभी तक सिर्फ मौलवियों को मिलती थी सैलरी, जिसके बाद से केजरीवाल की निंदा हो रही थी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में एक और बड़ा धमाका कर दिया है। अपनी प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि दिल्ली में अब पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना की शुरूआत की जाएगी। जिसके तहत दिल्ली के सभी मंदिरो के पुजारियों व गुरूद्वारों के ग्रंथियों को सैलरी दी जाएगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर  प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का एलान किया है। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, ’आज मैं जो योजना का ऐलान करने जा रहा हूं उस योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशी देने का प्रावधान है…उन्हें लगभग 18,000 रुपये प्रति माह सम्मान राशी दिया जाएगा।’ अरविंद केजरीवाल कल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करेंगे।

केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ’आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को 18,000 रूपये प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी। ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है। भाजपा वालों इसे रोकने की कोशिश मत करना, बहुत पाप लगेगा।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox