साल का अंत और आरंभ हरिनाम संकीर्तन से

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साल का अंत और आरंभ हरिनाम संकीर्तन से

-इस्कॉन द्वारका में 31 दिसंबर को ‘हरिनाम संकीर्तन मेला’ -’न्यू ईयर ईव’ में देर रात तक गूँजेगा हरि का नाम -कलियुग का धर्म है हरिनाम संकीर्तन -अपने कल्याण हेतू हरे कृष्ण महामंत्र को जीवन में अपनाएँ

द्वारका/शिव कुमार यादव/- बीते साल को अलविदा कहने और नए साल के स्वागत का सबका अपना-अपना अलग अंदाज़, जोश और जुनून देखने को मिलता है। नववर्ष का इस पूर्वसंध्या को भक्तगण भी अपने ही अंदाज़ में मना रहे हैं। इस्कॉन द्वारका ने मंदिर में आने वाले सभी भक्तों के लिए 31 दिसंबर को न्यू ईयर ईव के रंगारंग कार्यक्रम में ‘महा हरिनाम संकीर्तन मेला’ का आयोजन किया है, जो शाम 7 बजे से आरंभ होकर नए साल का स्वागत करता हुआ रात 12.30 बजे तक चलेगा।  

इस संबंध में इस्कॉन द्वारका के उपाध्यक्ष श्रीगौर दास का कहना है कि  हरिनाम संकीर्तन कलियुग का युगधर्म है। श्रीमद्भागवत में कहा गया है कि कलियुग के अवतार भगवान चैतन्य महाप्रभु हैं, जिन्होंने संकीर्तन आंदोलन के द्वारा कृष्ण पूजा का प्रसार किया और पूरे भारत में कृष्णभावनामृत का विस्तार किया। इसी कड़ी में जन-जन और शहर भर में कृष्णभावनामृत के प्रचार-प्रसार के लिए हम हरिनाम संकीर्तन का आयोजन कर रहे हैं। लोग बीते साल को बिदाई दें और भगवान के पवित्र नाम के साथ नए साल का शुभारंभ करें। अपने हित एवं कल्याण के लिए हरे कृष्ण महामंत्र को अपने जीवन में अपनाएँ और भगवान की अहैतुकी कृपा प्राप्त कर अपना उद्धार करें।

हरिनाम संकीर्तन के लिए मंदिर के भक्तों के अलावा विशेष तौर पर मायापुर से आईं प्रसिद्ध कीर्तन कलाकार गौरांगी गंधर्विका देवी दासी अपनी मंडली के साथ सुमधुर कृष्ण भजन प्रस्तुत करेंगी और हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन करेंगी। इस अवसर पर केक कटिंग का कार्यक्रम भी रहेगा और सभी के लिए स्नैक्स प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox