कालका जी सीट पर सीएम आतिशी के सामने होंगी कांग्रेस की अलका!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कालका जी सीट पर सीएम आतिशी के सामने होंगी कांग्रेस की अलका!

-कांग्रेस जल्द जारी कर सकती है 28 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की आज दूसरी सूची जारी होने वाली है। सीटों को लेकर कांग्रेस की बैठक हो रही है। अभी तक 28 नाम तय हो गए हैं। जिसमें सबसे बड़ा नाम अलका लांबा का है। पार्टी उन्हें सीएम आतिशी के सामने उतारने की तैयारी में है। वहीं आप छोड़कर आए आसिम अहमद को भी टिकट दे सकती है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की सीटों को लेकर बैठक चल रही है। कांग्रेस आज उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। बैठक में 28 सीटों पर चर्चा हो गई है जबकि साच सीटों पर चर्चा बाकी है।

कालका जी सीट से अलका लांबा हो सकती हैं उम्मीदवार
दिल्ली चुनाव को लेकर 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तकरीबन तय हो गए हैं। वहीं सीएम आतिशी के सामने कालका जी सीट से अलका लांबा उम्मीदवार हो सकती है। जबकि सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, जंगपुरा से फरहाद सूरी, मटिया महल से आसिम अहमद और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत उम्मीदवार हो सकते हैं।

मटिया महल विधानसभा से आसिम अहमद हो सकते हैं उम्मीदवार
मटिया महल विधानसभा से पूर्व विधायक और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद खान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आसिम अहमद खान 2015 से 2020 तक आम आदमी पार्टी के विधायक रहे थे। आसिम अहमद खान ने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों ने उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। 2015 में मटिया महल विधानसभा सीट पर उन्होंने आप के टिकट पर भारी मतों से जीत हासिल की थी और अरविंद केजरीवाल सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री का पदभार संभाला था। हालांकि, बाद में उन्हें कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मंत्री पद से हटा दिया गया था।

आसिम अहमद खान का कांग्रेस में शामिल होना दिल्ली की राजनीति में अहम माना जा रहा है। खासतौर पर अगले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पार्टी को अल्पसंख्यक वोटों को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox