मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद में रविवार (24नवंबर) को अदालत के आदेश पर किए गए सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई। पुलिस के अनुसार, सर्वे का विरोध कर रहे लोग और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान गोलीबारी और पथराव में चार लोगों की मौत हो गई और 20लोग घायल हो गए।
राहुल गांधी का सरकार पर हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हिंसा को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि “संभल में हुई हिंसा पर राज्य सरकार का पक्षपाती और जल्दबाजी भरा रवैया बेहद दुखद है।” राहुल ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से कार्रवाई की, जिससे माहौल और बिगड़ा और कई लोगों की जान गई। उन्होंने भाजपा सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि उसका उद्देश्य हिंदू-मुसलमानों के बीच दरार और भेदभाव फैलाना है, जो प्रदेश और देश के हित में नहीं है।
राहुल गांधी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की अपील की और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को सांप्रदायिकता और नफरत से बचाकर एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़ाना चाहिए।
संभल में सुरक्षा कड़ी, बाहरी लोगों पर पाबंदी
संभल में हिंसा के बाद प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई सुरक्षा उपाय किए हैं। संभल तहसील में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, और 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, जिले में 30 नवंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। यह आदेश भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 163 के तहत लागू किया गया है।


More Stories
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की बेटी भावना कौशिक ने रचा इतिहास, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर परीक्षा में हासिल की शानदार रैंक
दिल्ली में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: दो चोर और एक रिसीवर गिरफ्तार
23 लाख की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
एक दिन, तीन मैराथन—बहादुरगढ़ के धावकों ने दिखाया दम, हर मंच पर जीते दिल
उत्तर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लुटेरे और झपटमार गिरफ्तार