
मानसी शर्मा /- कोरोना काल में विश्वभर के देशों को भारत ने मदद की थी। यहां तक की पीएम मोदी ने अमेरिका समेत 150 देशों को वैक्सीन की खेप भेजी थी। अब कोरोना काल में मदद करने का सम्मान पीएम मोदी को मिला है। बता दें कि डोमिनिका ने पीएम मोदी सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने का ऐलान किया है।
डोमिनिका सरकार ने कहा कि डोमिनिका राष्ट्रमंडल इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ” डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर” से सम्मानित करेगा। यह सम्मान कोविड महामारी के दौरान डोमिनिका में पीएम मोदी के योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देने के लिए दिया गया है।
पीएम मोदी ने भेजा संदेश
डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट ने आगे हम भारत के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने और प्रगति और लचीलेपन के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। वहीं, पीएम मोदी ने डोमिनिका के सम्मान को स्वीकार कर लिया है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत और डोमिनिका साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत ने भेजी थी एस्ट्राजेनेका की खेप
डोमिनिका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि फरवरी 2021 में पीएम मोदी ने डोमिनिका को कोविड वैक्सीन की 70,000 खुराकें भेजी थी। बयान में आगे कहा कि यह एक उपहार था, जो डोमिनिका के लोग को सक्षम बनाया। प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट के हवाले से कहा गया कि यह पुरस्कार डोमिनिका के साथ प्रधानमंत्री मोदी की एकजुटता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी डोमिनिका के सच्चे साथी रहे हैं।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा