“झारखंड में एक परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा”, गिरिडीह में हेमंत सरकार पर जमकर बरसे अमित शाह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“झारखंड में एक परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा”, गिरिडीह में हेमंत सरकार पर जमकर बरसे अमित शाह

मानसी शर्मा /- झारखंड में पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा गदगद है। भाजपा अधिकत्तर सीटों पर जीत के दावे कर रही हैं। इस बीच गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर विपक्ष पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि हमारा झारखंड पूरे देश में सबसे समृद्ध राज्य है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए, झारखंड तो समृद्ध है, झारखंडी गरीब हैं। क्योंकि जेएमएम सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आज यहां से वादा करता हूं, आप 20 तारीख को कमल के निशान का बटन दबाइए, हम झारखंड में ऐसे कारखाने लगाएंगे, जिससे यहां का युवा दूसरे राज्य में मजदूरी के लिए नहीं जाएगा। गौरतलब है कि झारखंड के बांकी बचे सीटों पर मतदान 20 नवंबर को होगा।

यहां परिंदा भी पर नहीं मारेगा

अमित शाह ने कहा कि JMM सरकार का ध्यान सिर्फ घुसपैठियों को राज्य में घुसाने पर है। ये घुसपैठिए, झारखंड में आते हैं और हमारी बच्चियों से दूसरी, तीसरी, चौथी शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़प लेते हैं। झारखंड वालों, यहां कमल की सरकार बना दो, हम आपसे वादा करते हैं, यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। उन्होंने आगे कहा,“JMM सरकार के साथ झारखंड में घुसपैठियों का भी समय समाप्त होगा। एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन प्रदेश से बाहर भेजने का काम भाजपा करेगी। हम ऐसा कानून लेकर आयेंगे, जिसमें आदिवासी बच्ची के साथ शादी करने से भेंट के माध्यम से आदिवासियों की जमीन आप (घुसपैठिए) हड़प नहीं सकते और जिन्होंने हड़पा है, वो वापस भी करायेंगे।“

कांग्रेस पर गृह मंत्री ने बोला हमला

अमित शाह ने कहा, “सोनिया जी को अपने बेटे को लांच करने का बड़ा शौक है। सोनिया जी ने 20 बार राहुल नाम का प्लेन लांच किया, लेकिन लैंड ही नहीं होता है। ये प्लेन, 20 बार क्रैश हो चुका हैं और 21वीं बार भी देवघर एयरपोर्ट पर ये प्लेन क्रैश होने वाला है।“उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​खड़गे जी ने कांग्रेस को सलाह दी कि ‘वादे उतने ही करो जो पूरे हो सकें’। कनार्टक, हिमाचल और तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हुए। तो वहीं पीएम मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं, क्योंकि ‘मोदी की गारंटी’ पत्थर की लकीर होती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox