“कांग्रेस दलित समाज के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है”, छत्रपती संभाजीनगर में बोले पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“कांग्रेस दलित समाज के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है”, छत्रपती संभाजीनगर में बोले पीएम मोदी


मानसी शर्मा /-   महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को छत्रपती संभाजीनगर पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का ये चुनाव केवल नई सरकार चुनने का ही चुनाव नहीं है। इस चुनाव में एक ओर संभाजी महाराज को मानने वाले देशभक्त हैं और दूसरी ओर औरंगजेब के गुणगान करने वाले लोग हैं। इसके साथ ही उन्होंने औरंगाबाद को छत्रपति संभाजी नगर बनाने पर सबसे ज्यादा तकलीफ किसे हुई थी? इसी कांग्रेस पार्टी को, अघाड़ी वालों को… जिसके पाले-पोसे हुए लोग इस फैसले को पलटने के लिए कोर्ट तक चले गए थे। बता दें, महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है।

पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में विकास के इस महायज्ञ के साथ ही, हमारी सरकार, विरासत का अनुष्ठान भी कर रही है। भगवान विठ्ठल के भक्तों की सुविधा के लिए हमने पालकी महामार्ग का निर्माण करवाया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के लोग दशकों से मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। मराठा गौरव से जुड़ा ये काम भी भाजपा ने ही पूरा किया है। साथ ही पीएम ने कहा किअघाड़ी वालों ने महाराष्ट्र की परेशानियों को बढ़ाने के अलावा कोई काम नहीं किया है। मराठवाड़ा में लंबे समय से पानी का संकट रहा है, लेकिन कांग्रेस और अघाड़ी वाले हमेशा हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। हमारी सरकार में पहली बार सूखे के खिलाफ ठोस प्रयास शुरू हुए।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महायुति के लिए हमारा किसान, अन्नदाता है, विकसित महाराष्ट्र का सबसे मजबूत स्तंभ है। यहां कपास के किसान बहुत बड़ी मात्रा में हैं। हमारी सरकार उनकी आय बढ़ाने के लिए भी हरसंभव प्रयास कर रही है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, सरकार बनाने के लिए विकास पर नहीं, बंटवारे पर भरोसा करती है। कांग्रेस दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को आगे बढ़ने से रोकती है ताकि सत्ता पर पीढ़ी-दर-पीढ़ी इनका कब्जा बना रहे। इसलिए कांग्रेस शुरू से ही आरक्षण के खिलाफ रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुलेआम बयान देते हैं कि वो आरक्षण को खत्म कर देंगे। अब अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस और अघाड़ी वाले, SC/ST/OBC समाज को छोटी छोटी जातियों में बांटने का षड्यंत्र रच रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोच रही है कि OBC जातियों में बंटेगा तो उसकी ताकत कम हो जाएगी और जब समाज की ताकत कम हो जाएगी, तो कांग्रेस को बैठे-बैठे ही फायदा मिल जाएगा। यहीं से कांग्रेस सत्ता में वापसी की तलाश कर रही है। अगर कांग्रेस को सरकार में आने का मौका मिला, तो वो SC/ST/OBC का आरक्षण रोक देंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox