हरियाणा में 42 सीटों पर हार के बाद BJP में मंथन, रिपोर्ट में आई ये वजह सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में 42 सीटों पर हार के बाद BJP में मंथन, रिपोर्ट में आई ये वजह सामने

मानसी शर्मा /- हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल हुई। हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा ने 48 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन जिन 42 सीटों पर भाजपा को हार मिली, उसपे संगठन के द्वारा मंथन किया जा रहा है। इस मामले में केंद्रीय नेतृत्व को एक रिपोर्ट सौंपी गई है। पिछले एक महीने में तमाम हारने वाले उन तमाम विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों, जिलाध्यक्षों समेत जमीनी कार्यकर्ताओं से बात की गई। अब केंद्रीय नेतृत्व इस फीडबैक के आधार पर कार्यवाई करने की तैयारी कर रही है। साथ ही कुछ दिनों बाद संगठन में कई बदलाव किए जाएंगे। गौरतलब है कि साल 2014 में 47, 2019 में 40 और 2024 में 48 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

टिकट वितरण में हुई गड़बड़ी

रिपोर्ट के अनुसार, टिकट वितरण में स्थानीय नेताओं की अनदेखी की सजा पार्टी को भुगतनी पड़ी। टिकट देने के क्रम में स्थानीय नेताओं से कोई राय नहीं लिया गया। जिसके कारण वो तमाम नेता चुनाव के समय घर में बैठ गए। बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने बताया कि बीजेपी हार की समीक्षा लगातार करती रही है। लोकसभा की तरह हमने विधानसभा में जिन सीटों पर हार हुई है, उनकी समीक्षा की है और रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को दी है। बीजेपी में समीक्षा कभी नहीं रुकती।

पुराने कार्यकर्ताओं की हुई अनदेखी

इसके साथ ही हार के मुख्य कारणों में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। चुनाव से पहले पार्टी में दूसरे दलों के नेताओं को शामिल करवाया गया, जिसके बाद भाजपा और संघ से जुड़े लोगों की अनदेखी की गई। और ये वो लोग थे, जो पिछले कई महीनों से भाजपा के लिए चुनावी जमीन तैयार कर रहे थे। लेकिन अनदेखी होते देख, वो सभी कार्यकर्ता ऐन समय में निष्क्रिय हो गए। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा की स्थिति को देखकर यह आशंका लगाई जाने लगी थी किविधानसभा चुनाव में पार्टी को हार झेलनी पड़ेगी। लेकिन कांग्रेस के अंदरखाने जो स्थिति पैदा हुई, उसका फायदा भाजपा ने जमकर उठाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox