मानसी शर्मा /- उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम अंतर्गत कबीर नगर गली नंबर 5 में देर रात फायरिंग से पूरा इलाका दहशत में आ गया। जहां घर पर स्कूटी से खाना लेने आ रहे हैं तीन लोगों पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। बताया जा रहा है करीब सात राउंड गोलियां चलाई गई। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी, जिसमें नदीम नाम के एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, उत्तर पूर्वी दिल्ली वेलकम थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीर नगर के गली नंबर में 7 राउंड गोलियां चली जिसमें एक नदीम नाम के युवक की गोली लगी है जिसकी मौत हो गई। नदीम अपने दोस्तों के साथ घर पर खाना लेने के लिए आ रहा था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है तकरीबन देर रात तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए थे और नदीम को गोली मार दी साथ में आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़ गए और मृतक की स्कूटी उनका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए मौके पर पुलिस की टीम क्राइम टीम FSL मौजूद है पता लगाया जा रहा है कि आरोपी आखिरकार किधर से आए थे और किधर गए हैं मृतक की परिवार की माने तो आरोपियों को जानते हैं और मृतक से भाई भाई करके बात करते थे आखिरकार क्या कारण रहा यह अभी पुलिस जांच के बाद ही बता पाएगी।


More Stories
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
बीपीएमएस के 39वें शिविर में 215 मरीजों की जांच, 30 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अमित जोगी का बड़ा बयान, न्यायिक जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग!