उत्तर पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर में फायरिंग, 1 की मौत, एक घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तर पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर में फायरिंग, 1 की मौत, एक घायल

मानसी शर्मा /-   उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम अंतर्गत कबीर नगर गली नंबर 5 में देर रात फायरिंग से पूरा इलाका दहशत में आ गया। जहां घर पर स्कूटी से खाना लेने आ रहे हैं तीन लोगों पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। बताया जा रहा है करीब सात राउंड गोलियां चलाई गई। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी, जिसमें नदीम नाम के एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, उत्तर पूर्वी दिल्ली वेलकम थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीर नगर के गली नंबर में 7 राउंड गोलियां चली जिसमें एक नदीम नाम के युवक की गोली लगी है जिसकी मौत हो गई। नदीम अपने दोस्तों के साथ घर पर खाना लेने के लिए आ रहा था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है तकरीबन देर रात तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए थे और नदीम को गोली मार दी साथ में आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़ गए और मृतक की स्कूटी उनका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए मौके पर पुलिस की टीम क्राइम टीम FSL मौजूद है पता लगाया जा रहा है कि आरोपी आखिरकार किधर से आए थे और किधर गए हैं मृतक की परिवार की माने तो आरोपियों को जानते हैं और मृतक से भाई भाई करके बात करते थे आखिरकार क्या कारण रहा यह अभी पुलिस जांच के बाद ही बता पाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox