मानसी शर्मा /- कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब और हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा पंजाब समेत पूरे देश में DAP को लेकर हाहाकार मचा है। DAP के चलते किसानों ने काली दिवाली मनाई है एक साजिश के तहत बीजेपी DAP के किल्लत पैदा कर रही है।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि डीएपी के लिए किसान परिवार सहित सहकारी समितियां के बाहर सोने को मजबूर है। डीएपी की कालाबाजारी भी हो रही है। डीएपी की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज हो रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में डीएपी बांटी जा रही है।राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बैठक में UP के कृषि मंत्री ने मामला उठाया था, लेकिन सीएम नायब सैनी कहते हैं डीपीए की कोई कमी नहीं है।
88000 करोड़ खाद सब्सिडी कम कर दी- सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 88000करोड़ खाद सब्सिडी कम कर दी। खाद का आयात कम कर दिया। पिछले 2साल से ही ये सब हो रहा है। पंजाब और हरियाणा के किसानों को 3कृषि कानूनों के विरोध की सजा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज फिर कुरुक्षेत्र में नायब सैनी कहेंगे डीएपी पूरा है,हम कह रहे हैं कमी है, एक तो झूठ बोल रहा है। डीएपी खाद का स्टॉक कम कर दिया है।
सरकार ने समय पर डीएपी के आयात नहीं करवाया- सुरजेवाला
सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि किसान आंदोलन हरियाणा और पंजाब के किसानों ने किया,इसके लिए केंद्र सरकार किसानों से बदला ले रही है, क्योंकि उन्हें कृषि कानून वापस लेने पड़े। 60%डीएपी का आयात होता है यदि डीएपी का अनुदान कम होगा तो आयत कैसे होगा। उन्होंने कहा कि 20024-25में पिछले साल के मुकाबले 14लाख टन कम डीएपी है। क्या सरकार को ये पता नहीं था सरकार ने समय पर डीएपी के आयात नहीं करवाया।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे