सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मीडियाकर्मियों को ऐहतियात बरतने के दिये निर्देश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मीडियाकर्मियों को ऐहतियात बरतने के दिये निर्देश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश भर मे कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। देश व्यापी लाॅक डाउन का भी इस पर कोई असर नही पड़ रहा है। कोरोना धीर-धीरे सभी वर्गो को अपनी चपेट में ले रहा है। कोरोना के प्रति लड़ाई लड़ रहे चिक्तिसकों व पुलिस वालो में भी कोरोना वायरस फैलने लगा है। इसी के साथ अब मीडिया जगत भी इससे अछूता नही रहा है जिसकारण केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है। जिसे देखते हुए बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया को एक पत्र लिखकर एडवाजरी जारी की है। ताकि प्रत्रकारों को कोरोना का संवाहक होने से रोका जा सके।


                                           सोमवार को मुंबई में कोरोना वायरस को लेकर रिपोर्टिंग और कवरेज कर रहे 53 पत्रकार कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद चेन्नई के न्यूज चैनल (सत्यम टीवी) के 27 मीडियाकर्मी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडियाकर्मियों के बीच तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामले को देखते हुए सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को एक पत्र लिखा है, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी घटनाओं को कवर करने वाले मीडियाकर्मियों को ऐहतियात बरतने और संस्थानों को स्टाफ के बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। सूचना-प्रसारण मंत्रालय के निदेशक जी. सी. एरोन द्वारा जारी किए गए पत्र में यह कहा गया है कि मंत्रालय को पता चला है कि देश के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण की घटनाओं को कवर करने के दौरान बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। मीडियाकर्मी कोरोना हॉटस्पॉट व कन्टेनमेंट जोन को कवर करते समय जरूरी एहतिहाती कदम उठाये। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि सभी मीडिया पर्सन, जिनमें कैमरा पर्सन, रिपोर्टर, फोटोग्राफर आदि शामिल हैं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान खुद भी रखें। मंत्रालय ने मीडिया संस्थानों के प्रबंधन से कहा है कि वे अपने कर्मियों का ध्यान रखें।  
                                                 बता दें कि स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी की तरह ही महामारी से जंग के मैदान में मीडिया भी है जो खुद को खतरे में डाल अपनी ड्यूटी निभा रही है। ऐसे में मंत्रालय की ओर से चिंता लाजिमी है। जिसे देखते हुए सूचना-प्रसारण मंत्रालय की ओर मीडिया के लिए पत्र के माध्यम से एडवाजरी जारी की गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox