नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान सोमवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने आखिरी साँस ली। वह किडनी और लीवर की समस्या से ग्रसित थे। कई दिनों से दिल्ली एम्स में उनका ईलाज चल रहा था। कल शाम उनकी हालत और गंभीर हो गयी थी। वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पिता के निधन की सूचना दे दी गई है।
एम्स दिल्ली ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन की पुष्टि कर दी है। लखनऊ में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सूचना दी गयी उस समय वह कोरोना संकट पर बनी टीम-11 की मीटिंग ले रहे थे। खबर मिलने के बाद भी बताया जा रहा है कि मीटिंग को रोका नहीं गया. अभी शरीर को उत्तराखण्ड के पंचूर ले जाया जा रहा है। पंचूर योगी आदित्यनाथ का पैतृक गाँव है. 13 मार्च को उन्हें एम्स में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। आनंद सिंह बिष्ट को काफी समय से किडनी और लीवर की समस्या थी। दिल्ली एम्स में गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा उनको देख रही थी। आनंद सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर पद से 1991 में रिटायर हुए थे. रिटायर होने के बाद अपने गांव पंचूर में ही रह रहे थे। आनंद सिंह बिष्ट. निधन के बाद उनके पैतृक गाँव ले जाया जा रहा है। कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बिष्ट के निधन से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वंशीधर भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या समेत कई राष्ट्रीय नेताओं और मंत्रियों ने दुःख ब्यक्त किया है।


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी