दिल्ली में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर होगी कार्यवाही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर होगी कार्यवाही

Illustration: Ratna Sagar Shrestha

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने दिल्ली में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कुछ अहम निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार अब दिल्ली में अगर को भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर थूकता या पेशाब करता नजर आया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी और उस पर एक हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया जायेगा। निगम ने इस आदेश को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है।
                          दिल्ली के तीनो निगमों व नई दिल्ली नगरपालिका के अधिकारियों ने गृहमंत्रालय के आदेश पर दिल्ली में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कई अहम निर्णय लिये है। जिसमें दिल्ली में लाॅक डाउन के दौरान  गुटखा, पान, तंबाकू व शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। आदेश के तहत निगम स्वास्थ्य, सफाई व लाईसेंस विभाग के कर्मचारी व अधिकारी क्षेत्रों का दौरा कर यह सुनिश्चित करेगे की कही इस तरह की घटनायें तो नही हो रही है। साथ ही पुलिस प्रशासन भी इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही करेगा। जो भी इन नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जायेगा उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही व जुर्माना लगाया जायेगा। सभी क्षेत्रों में जुर्माना वसूलने की पावर आयुक्त को दी गई है। साथ निगम प्रवक्ता ने बताया कि यदि किसी के पास जुर्माना भरने के पैसे नही है तो उसका सही पता लेकर चालान भेजा जायेगा और उसकी फोटो ली जायेगी ताकि उससे जुर्माना वसूल किया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox