‘सलमान खान का पूरा परिवार झूठा…’, सलीम खान के दावे पर बोले बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘सलमान खान का पूरा परिवार झूठा…’, सलीम खान के दावे पर बोले बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष

मानसी शर्मा /-   12 अक्टूबर को NCP नेता और पूर्व महाराष्ट्र मिनिस्टर बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड की सारी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। जिसके बाद से सलमान खान के घर के बाहर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहीं, अब एक्टर को लगातार मिल रही धमकियों के बीच उनके पिता सलीम खान ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।

‘सलमान ने काले हिरण को नहीं मारा’ – सलीम खान

सलमान खान के पिता सलीम खान ने हाल ही के एक इंटरव्यू में कहा ‘सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा है। उन्होंने कभी एक कॉक्रोच को भी नहीं मारा। हम हिंसा में भरोसा ही नहीं करते हैं। उन्होंने कभी किसी के साथ कुछ गलत नहीं किया।’ एक्टर के पिता ने दावा किया है कि उनके बेटे ने काले हिरण का शिकार नहीं किया था।

‘सलमान खान का पूरा परिवार झूठा’ – देवेंद्र बुढ़िया

एक्टर के पिता के इस बयान के बाद से अब बिश्नोई समाज बौखला गया है। बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने सलीम खान पर पलटवार कर कहा है कि, सलमान खान का पूरा परिवार झूठा है। ये खान परिवार का दूसरा बड़ा अपराध है। उनका कहना है कि सलमान को दोषी पाया गया है। तो उनका परिवार ये कैसे कह सकता है कि उन्होंने कॉकरोच भी नहीं मारा।

दरअसल, सलमान के पिता ने कहा कि, उन्होंने किसी हिरण की हत्या नहीं की और न ही उनके पास बंदूक थी। एक्टर के पिता के इस बयान पर बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि ‘उनका यह मतलब है कि पुलिस, वन विभाग, चश्मदीद गवाह और न्यायालय सभी झूठे हैं। सिर्फ सलमान खान और उसका परिवार ही सच्चा है।’

सलमान को दोषी पाया गया

देवेंद्र ने आगे कहा कि ‘सलमान ने शिकार किया है। पुलिस ने हिरण के अवशेष के अलावा बंदूक भी बरामद किया है। पुलिस की छानबीन के बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा है। कोर्ट ने भी सभी साक्ष्य को देखते हुए, सलमान खान को हिरण शिकार का दोषी मानते हुए उसको सजा भी सुनाई है।’

आपको बता दें, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की सारी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। जिसके बाद से सलमान खान के घर के बाहर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इस मामले में बीते कुछ दिन पहले सलमान के भाई अरबाज खान का बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह पूरा परिवार बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से टूट गया है। क्योंकि बाबा सिद्दीकी, खान परिवार के बेहद करीबी माने जाते थे। इसके बाद अब उनके पिता सलीम खान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox