धनतेरस से पहले गोल्ड की कीमतों में लगी आग, रेट सुन रह जाएंगे हक्के-बक्के

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धनतेरस से पहले गोल्ड की कीमतों में लगी आग, रेट सुन रह जाएंगे हक्के-बक्के

मानसी शर्मा /-   त्योहारी सीजन आते ही सोने ( गोल्ड ) की कीमत में इजाफा हुआ है। वो भी ऐसे मौके पर जब अधिकतर ग्राहक सोना खरीदना चाहेंगे। बता दें कि पिछले एक महीने में गोल्ड के दाम में 4,100 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। जानकारों का मानना है कि विश्व में कई देशों के बीच चल रहे युद्ध और त्योहारी सीजन को देखते हुए सोने की कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि अगले महीने यानी एक नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी।

पिछले एक महीने में हुआ इजाफा                          

आपको बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बीते एक महीने में गोल्ड की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बीते एक महीने में गोल्ड की कीमत में 5.61 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसका मतलब है कि गोल्ड के दाम में 4,132 बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें कि 18सितंबर को गोल्ड की कीमत 73,707 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं,18अक्टूबर को गोल्ड के दाम 77,839 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया। जानकारों कहना है कि, आने वाले दिनों यानी धनतेरस तक गोल्ड की कीमत 80हजार रुपए तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में गोल्ड की क्या है कीमत?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 550 रुपए की तेजी के साथ 79,900रुपए प्रति 10ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार यानी 17 अक्टूबर को सोने की कीमत 79,350 रुपए प्रति 10 ग्राम देखी गई थी। इस बीच चांदी ने भी चमक दिखाई है। बता दें कि, चांदी की कीमत 1,000 रुपए बढ़कर 94,500 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। वहीं, गुरुवार यानी 17 अक्टूबर को चांदी की कीमत 93,500 रुपए दर्ज की गई थी।    

क्या कहना है जानकारों का?                                  

जानकारों का कहना है कि, गोल्ड की कीमतों में इजाफा होने का सबसे बड़ा कारण है विश्व के कई देशों के बीच चल रहे युद्ध। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी रिसर्च) मानव मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के कारण भी गोल्ड की कीमत बढ़ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिकी चुनाव से कुछ सप्ताह पहले गोल्ड में निवेश की मांग बढ़ी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox