एमबेसी ऑफ हंगरी द्वारा आयोजित फ्रीडम रन में बी आर जी ग्रुप का दबदबा कायम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एमबेसी ऑफ हंगरी द्वारा आयोजित फ्रीडम रन में बी आर जी ग्रुप का दबदबा कायम

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  आज शनिवार को हंगरी दूतावास, नई दिल्ली और लिस्ट्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली द्वारा हंगरी क्रांति 1956 के नायकों को याद करते हुए “फ्रीडम रन 2024” का आयोजन किया गया। इस फ्रीडम रन में दिल्ली एनसीआर और विभिन्न दूतावासों से 900 धावकों ने हिस्सा लिया। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के 22 धावकों ने भी इस कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।

दीपक छिल्लर ने बताया कि दौड़ के बाद सभी धावकों ने डांडिया का आनंद भी लिया और “आलस्य रूपी रावण” को मारकर समाज को अपनी दिनचर्या में कम से कम आधे घंटे का समय फिटनेस के लिए निकालने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

इस दौड़ में 10 किलोमीटर ओपन वर्ग में प्रदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं 5 किलोमीटर ओपन वर्ग में दीपक छिल्लर ने तृतीय स्थान हासिल किया। 5 किलोमीटर ओपन वर्ग लड़कियों में गीता तनवर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बच्चों की 2.3 किलोमीटर दौड़ में अंवीरुप राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर बहादुरगढ़ और बीआरजी का नाम गर्व से ऊँचा किया। सभी विजेता धावकों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। डॉ. किरण छिल्लर, जयंती, निशी, अनु, राजेश रघुवंशी, शमशेर सिंह, सुनील, प्रिंस, संदीप, डॉ. प्रदीप यादव, सुनील सिकरी, नवीन, भूपत, सुरेंद्र, कृष्ण, विशाल गुलेरिया, राकेश छाबड़ा, सुभाष, शिवराज, अशोक कुमार ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावक हर प्रतियोगिता में अपनी जीत की छाप छोड़ते हैं और बहादुरगढ़ शहर का नाम रोशन करते रहते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox