तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक का नया अंदाज, एल्विश यादव संग वीडियो हुआ वायरल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक का नया अंदाज, एल्विश यादव संग वीडियो हुआ वायरल


नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का रिलेशनशिप लंबे समय तक सुर्खियों में रहा, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। हाल ही में नताशा का एक वीडियो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हैं।

एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नताशा के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों बीच पर एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नताशा का नया गाना ‘तेरे करके’ बैकग्राउंड में बज रहा है, और दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को चौंका रही है। एल्विश ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है, “Vibin’ On A Whole New Level।”

इस वीडियो में नताशा ने फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है जबकि एल्विश ने स्टाइलिश सिल्वर जैकेट और ब्लैक टी-शर्ट पहनी है। वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया है और फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। किसी ने कहा, “सिस्टम है,” तो किसी ने लिखा, “एक नंबर जोड़ी।”

यह वीडियो नताशा के तलाक के बाद का पहला प्रोजेक्ट है। 8 अक्टूबर को रिलीज हुआ उनका गाना “तेरे करके” काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे प्रीतिंदर ने गाया है।

हार्दिक और नताशा ने 4 साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया था। दोनों ने बयान में कहा कि उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन अब उनके लिए अलग होना ही सही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox