
मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश का सफाया कर दिया है। उसके खिलाफ 45 से अधिक शिकायत दर्ज थे। उस पर पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। वहीं, एनकाउंटर के दौरान इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को भी गोली लगी है। जिससे दोनों घायल हो गए हैं।
यह घटना उस वक्त हुई जब अनूपशहर के सर्कल अधिकारी, अहार के थाना प्रभारी और स्वाट टीम मोटरसाइकिल पर दो बदमाशों का पीछा कर रहे थे। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया और अधिकारियों पर गोलियां चलाने लगा। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि गोलीबारी में एक संदिग्ध व्यक्ति घायल हो गया है। जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा है। घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, मृतक अपराधी की पहचान राजेश के रूप में की गई है।
राजेश पर दर्ज हैं 48 मुकदमे
बता दें कि बदमाश राजेश के खिलाफ हत्या के प्रयास से लेकर मारपीट, शारीरिक नुकसान पहुंचाने जैसे 48 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ बुलंदशहर और अलीगढ़ के अलग-अलग पुलिस थानों में केस दर्ज थे। राजेश की गिरफ्तारी के लिए पहले डेढ़ लाख रुपये का इनाम घोषित रखा गया था। बयान में कहा गया कि आरोपियों के साथ गोलीबारी में अहार पुलिस स्टेशन के एसएचओ यंग बहादुर और कांस्टेबल आरिफ घायल हो गए हैं। सर्कल अधिकारी और स्वाट टीम प्रभारी को भी फायरिंग की कोशिश की गई लेकिन उनके बुलेटप्रूफ जैकेट ने उन्हें बचा लिया। अब इस मामले में आगे की जांच जारी है।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।