नजफगढ़ में शनिवार से सड़कों को सेनिटाईज करने के काम की होगी शुरूआत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में शनिवार से सड़कों को सेनिटाईज करने के काम की होगी शुरूआत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ विधानसभा में कोरोना वायरस से लोगों की सुरक्षा के लिए विधायक व दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने तीन सेनेटाईजेशन की मशीने मंगाई है जो शनिवार से क्षेत्र को सेनेटाईज करने का काम आरंभ कर देगी। मंत्री श्री गहलोत ने बताया कि मशीने कल ही आ गई थी लेकिन काम के लिए उनको तैयार करने में कर्मचारी जुटे है और मशीनों में पानी व कैमिकल्स का घोल डाला जा रहा है।
                                         दरअसल सेनेटाईजिंग की मशीनों को लेकर नजफगढ़ में कुछ लोग गलत ही प्रचार कर रहे है जिसे देखते हुए मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नही बल्कि काम करने का समय है। लोग कोरोना संकट से जूझ रहे है। फिर भी कुछ लोग ऐसे समय में भी अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे है। हमने भी लोगों की सुरक्षा को देखते हुए तीन सेनेटाईजेशन की मशीन मंगाई है जो पूरी विधानसभा को सेनेटाईज करेंगी। उन्होने बताया कि शनिवार से नजफगढ़ में सेनेटाईजेशन का काम आरंभ हो जायेगा। सबसे पहले नजफगढ़ की मुख्य सड़कों को सेनेटाईज किया जायेगा। इसके बाद कालोनियों व गांवों में भी सेनेटाईजेशन का काम किया जायेगा। हालांकि मशीनों के विंग काफी बड़े होने के कारण तंग गलियों में इनका जाना मुश्किल ही हो पायेगा। जहां छोटी मशीनों से काम किया जायेगा। उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार काम में विश्वास रखती है। हम काम के दम पर ही आज सत्ता में है। उन्होने कहा कि क्षेत्र में दिल्ली प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लोगों की सहायता में जुटा हुआ है। विधानसभा की सभी कालोंनियों व गांवों में प्रशासन की तरफ से भोजन सामग्री के साथ-साथ तैयार भोजन भी नियमित रूप से बांटा जा रहा है। प्रशासन हर स्तर पर लोगों की सहायता कर रहा है। लोगों की जांच से लेकर उनकी दैनिक जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है। उन्होने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि मशीन खड़ी करने के लिए नही आई है। मै बता देना चाहता हूं कि इन्हे काम करने के लिए तैयार करना भी जरूरी है। कर्मचारी इनके विंग ठीक कर रहे हैं। मशीनों में डालने के लिए घोला तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक मशीन में 450 लीटर घोल डालने की क्षमता है जिससे एक दिन में करीब 10 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र सेनेटाईज किया जायेगा। मंत्री श्री गहलोत ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके लिए हर स्तर पर काम कर रही है। जल्द ही पूरी विधानसभा को सेनेटाईज कर दिया जायेगा। ताकि कोरोना वायरस पर हर तरफ से वार किया जा सके। साथ ही उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप घर में रहे सुरक्षित रहें।
 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox