जेजेपी प्रवक्ता दिनेश डागर ने नजफगढ़ विधायक पर लगाया जनता की उपेक्षा का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेजेपी प्रवक्ता दिनेश डागर ने नजफगढ़ विधायक पर लगाया जनता की उपेक्षा का आरोप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली सरकार द्वारा नजफगढ़ विधान सभा मे दी गयी जापानी तकनीक से सेनेटाइजेशन करने की तीन मशीने 2 दिन से विधायक एवम दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत के कार्यालय में बेकार और खाली खड़ी हुई है। इन मशीनों को यहाँ लाकर केवल खड़ा कर दिया है तथा इन मशीनों से अभी तक नजफगढ़ में सेनेटाइजेशन का काम शुरू भी नही करवाया गया है। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर ने मंत्री कैलाश गहलोत पर उक्त आरोप लगाते हुए पूछा है कि मंत्री महोदय इन मशीनों द्वारा विधानसभा में सेनेटाइजेशन करवाने के लिए किस मुहर्त का इंतजार कर रहे है जबकि दिल्ली में इस समय कोरोना वायरस महामारी का रूप ले चुका है।
                                             उन्होंने बताया कि ये मशीन दो दिनों से ऐसे ही एक ट्रक में मंत्री जी के नजफगढ़ कार्यालय के बाहर खाली खड़ी है। उन्होंने दिल्ली सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द इन मशीनों से नजफगढ़ में सेनेटाइजेशन का कार्य शुरू करवाया जाए जिससे नजफगढ़ के लोगो को इनका लाभ मिल सके। उन्होने मंत्री कैलाश गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि नजफगढ़ की जनता को ऐसा विधायक मिला है जो कभी लोगों का काम करना तो दूर उनसे मिलना भी उचित नही समझता। विधायक दिल्ली सरकार में मंत्री होते हुए भी नजफगढ़ के साथ उपेक्षित रवैया अपनाये हुए है। उन्होने कहा कि मशीनों को आते ही काम पर लगाना चाहिए था। आज मंत्री जी कह रहे है कि उन्हे तैयार किया जा रहा है। मै उनसे पूछना चाहता हूं कि इस संकट की घड़ी में मशीनों के आने से पहले ही पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए थी ताकि आते ही उनसे काम लिया जा सके। मंत्री जी ने इस तैयारी के चक्कर में पूरे दो दिन खराब कर दिये है और अभी तक मशीनों को गाड़ी से भी नही उतारा है। जबकि लोगों कोरोना से जूझ रहे है और एक-एक दिन लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है तो आखिर मंत्री जी किस मुहुर्त का इंतजार कर रहे है। यह उनको जवाब देना चाहिए। उन्होने सरकार से अपील की कि केजरीवाल जी नजफगढ़ की तरफ भी देखे और इन मशीनों को तुरंत काम पर लगायें ताकि क्षेत्र को सेनेटाईज कर लोगों को राहत पंहुचाई जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox