त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए राहत: रेल मंत्री ने 12,500 नए कोच का किया ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए राहत: रेल मंत्री ने 12,500 नए कोच का किया ऐलान

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  भारत में जल्द ही त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है, जिसमें दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इन अवसरों पर बड़ी संख्या में लोग विभिन्न राज्यों से अपने घरों की ओर रुख करते हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ती है, खासकर दिवाली और छठ पूजा के दौरान।

इसी को ध्यान में रखते हुए, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार, 27 सितंबर को यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

12,500 नए कोच का ऐलान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि आगामी त्योहारी सीजन में ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई गई है। 108 ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को जगह मिल सके। इसके साथ ही, छठ पूजा और दिवाली के दौरान विशेष ट्रेनों के लिए 12,500 नए कोच मंजूर किए गए हैं।

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2024-25 में अब तक 5,975 ट्रेनें नोटिफाई की गई हैं, जिससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को घर जाने में आसानी होगी। पिछले साल, यानी 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं।

दिवाली-छठ में उमड़ती है भारी भीड़

दिवाली और छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी लोग अपने घरों की ओर जाते हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस दौरान कई यात्रियों को टिकट मिलने में भी परेशानी होती है, क्योंकि त्योहार के महीनों पहले से ही लोग टिकट बुक कर लेते हैं। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा इस साल यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।

इस घोषणा से त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox