“कांग्रेस पाकिस्तान समर्थित दलों के साथ”, सीएम योगी ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“कांग्रेस पाकिस्तान समर्थित दलों के साथ”, सीएम योगी ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप 

मानसी शर्मा /-  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर पाकिस्तान समर्थित दलों के साथ होने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को आरक्षण विरोधी भी बताया। सीएम योगी ने रामगढ़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन उन्होंने अयोध्या मसले का हम नहीं निकाला।  इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस का नाम ही समस्या है और भाजपा का नाम समाधान। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण का मतदान खत्म हो चुका है। तीसरे चरण के लिए राजनीतिक दल जमकर प्रचार कर रहे हैं।

कांग्रेस पाकिस्तान समर्थित दलों के साथ

रामगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पाकिस्तानी समर्थित दलों के साथ है और उसका असली चेहरा आरक्षण विरोधी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं अयोध्या धाम की धरती उत्तर प्रदेश से आपके बीच आया हूं। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, और उनके नाम पर जम्मू में रामगढ़ बना है।” उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहने के बावजूद उसने अयोध्या की समस्या का समाधान नहीं होने दिया।

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि आप सबने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताय और 500 वर्षों की अयोध्या समस्या ऐसे हल हो गई, जैसे कोई समस्या ही नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का नाम ही समस्या है और भाजपा का नाम समाधान। सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में आज जहां भी आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद की समस्याएं हैं, इन सभी को पोषण देने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने हिंदुओं को कमजोर करने का काम किया। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और जम्मू-कश्मीर में उसकी समर्थित सरकारें थीं, तब यहां जो घटनाएं होती थीं, वह किसी से छिपी नहीं हैं।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox