कुमारी शैलजा के सहारे मायावती ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बताया दलित आरक्षण विरोधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कुमारी शैलजा के सहारे मायावती ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बताया दलित आरक्षण विरोधी

मानसी शर्मा /-  हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में हर दल मजबूती से लगी हुई है। मतदान में अब चंद दिन ही बांकी रह गए हैं। इस बीच कांग्रेस से खफा-खफा दिखने वालीं कुमारी शैलजा को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। भाजपा के बाद अब बहुजन समाज पार्टी ने कुमारी शैलजा के सहारे कांग्रेस पर निशाना साधा है। बसपा सुप्रीमो औप पूर्व मुख्यमंत्री मयावती ने कांग्रेस को दलित विरोधी बताया है। गौरतलब है कि इससे पहले बसपा नेता आकाश आनंद ने भी कांग्रेस पर कुमारी शैलजा का अपमान लगाने का आरोप लगाया था।

“राज्यसभा सांसद से इस्तीफा भी दे दिया था”

उन्होंने कहा, ‘ऐसे अपमानित हो रहे दलित नेताओं को अपने मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से प्रेरणा लेकर इन्हें खुद ही ऐसी पार्टियों से अलग हो जाना चाहिए और अपने समाज को फिर ऐसी पार्टियों से दूर रखने के लिए उन्हें आगे भी आना चाहिए क्योंकि बाबा साहब ने देश के कमजोर वर्गों के आत्मसम्मान व स्वाभिमान की वजह से अपने केंद्रीय कानून मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था।’

बसपा सुप्रीमो ने कहा, ‘बाबा साहब से प्रेरित होकर फिर मैंने भी जिला सहारनपुर के दलित उत्पीड़न के मामले में इसकी हुई उपेक्षा और ना बोलने देने की स्थिति में दलितों के सम्मान व स्वाभिमान के लिए अपने राज्यसभा सांसद से इस्तीफा भी दे दिया था। ऐसे में दलितों को बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने की ही सलाह है।’

कांग्रेस शुरू से ही दलित आरक्षण के विरुद्ध

मायावती ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘कांग्रेस और अन्य जातिवादी पार्टियां शुरू से ही दलित आरक्षण के भी विरुद्ध रही हैं। राहुल गांधी ने तो विदेश में जाकर इसको खत्म करने का ही ऐलान कर दिया है। ऐसी संविधान, आरक्षण व SC, ST, OBC विरोधी पार्टियों से ये लोग जरूर सचेत रहें।’

इससे पहले आकाश आनंद ने ट्वीट कर कहा था कि पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरक्षण खत्म करने का प्लान आया। इसके बाद भूपेंद्र हुड्डा समर्थकों की ओर से कुमारी शैलजा पर जातिगत टिप्पणी की गई। कांग्रेस के डीएनए में दलित विरोध दिखता है। कुमारी शैलजा बसपा ज्वॉइन कर लें, दलित समाज की हितैषी पार्टी बसपा ही है। उन्होंने सैलजा से अपील करते हुए कहा कि उन्हें मान-सम्मान बसपा में ही मिलेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox