मानसी शर्मा /- भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 16 सितंबर को चीन के हुलुनबुइर में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया। भारतीय टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 19वें और 45वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर गोल किए। उत्तम सिंह ने 13वें मिनट में और जरमनप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में फील्ड गोल दागे।
कोरिया की ओर से एकमात्र गोल यांग जिहुन ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। फाइनल में भारत का मुकाबला मेजबान चीन से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शूटआउट में 2-0 से हराया। यह चीन की पहली बार फाइनल में पहुंचने की उपलब्धि है। फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार