अपनी पुरानी रंगत में नजर आने लगा उचाना, जेजेपी के चेहरे पर आई मुस्कान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अपनी पुरानी रंगत में नजर आने लगा उचाना, जेजेपी के चेहरे पर आई मुस्कान

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   नामांकन का दौर खत्म हो चुका है और नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। जींद जिले का उचाना विधानसभा क्षेत्र, जो हमेशा से राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है, अब एक नई हलचल से गुलजार हो उठा है।

उचाना मंडी से करीब 5 किलोमीटर दूर गांव करसिंधु में रात के दस बजकर सोलह मिनट पर दृश्य कुछ खास था। भादो महीने की दशमी को चंद्रमा की चांदनी से पूरा गांव जगमगा रहा था। गांव की लगभग हर गली में महिलाएं दूध का गिलास लेकर खड़ी थी और पूछने पर पता चला कि आज उनके दुष्यंत गांव में आए हुए हैं।

दुष्यंत चौटाला, जो कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रमुख हैं, सांय करीब पांच बजे गांव पहुंचे और अब तक गांव के चालीस से अधिक टाबर (कार्यक्रम) में जा चुके हैं। रात को करसिंधु गांव की रंगत को देखकर स्पष्ट हो रहा था कि जेजेपी के युवा नेता दुष्यंत चौटाला के बारे में जो प्रचारित किया जा रहा था, वह पूरी तरह से गलत नहीं है। उचाना की इस बदलती रंगत से जेजेपी के कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे हैं। खिले भी क्यों न, उनके नेता ने चंडीगढ़ की राह जो पकड़ी है।

एक ही गांव में चालीस से ज्यादा कार्यक्रम और देर रात तक अपने नेता का इंतजार करना यह दर्शाता है कि उचाना किसके साथ जा रहा है। यह दृश्य जेजेपी के लिए एक सकारात्मक संकेत है और यह साफ दिखता है कि क्षेत्रीय राजनीति में बदलाव आ रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox