नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- द्वारका ज़िले की एटीएस पुलिस ने स्नैचिंग के कई मामलों में फरार चल रहे एक बदमाश को डाबड़ी के महावीर एन्क्लेव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम सुनील उर्फ सन्नू है, जो डाबड़ी के महावीर एन्क्लेव का निवासी है। सुनील पर पहले से ही स्नैचिंग के 56 मामले दर्ज हैं।
सुनील के खिलाफ साल 2008 में दिल्ली कैंट थाने में एक स्नैचिंग का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहा। इसके अलावा, पटियाला कोर्ट के जज अशोक कुमार ने उसे साल 2017 में भगौड़ा भी घोषित कर दिया था।
द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुनील डाबड़ी के महावीर एन्क्लेव में अपने परिजनों से मिलने के लिए आने वाला है। इस सूचना के आधार पर, ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की देखरेख में एक विशेष टीम बनाई गई। हेड कांस्टेबल राजेश और संदीप की टीम ने महावीर एन्क्लेव में ट्रैप लगाकर सुनील को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपने परिजनों से मिलने आया था।
फिलहाल, पुलिस सुनील से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ चल रहे मामलों की छानबीन की जा रही है। इस गिरफ्तारी से स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और यह घटनाक्रम पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


More Stories
महिला सुरक्षा मुद्दे पर विधानमंडल में बवाल, तीखे आरोप-प्रत्यारोप
दिल्ली के होटल में विवाद के बाद बड़ा हादसा, इलाके में मचा हड़कंप
दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, सरकार ने लागू किए नए प्रावधान
दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ा
रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को फिर धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने
एनआई एक्ट मामले में फरार घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा