920 ग्राम उच्च क्वालिटी की ड्रग्स के साथ एक नाइजीरियन गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

920 ग्राम उच्च क्वालिटी की ड्रग्स के साथ एक नाइजीरियन गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोहनगार्डन पुलिस ने गश्त के दौरान दो संग्दिध विदेशियों को उच्च क्वालिटी की 920 ग्राम एम्फेटेमाईन ड्रग्स के साथ पकड़ा है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए काफी दूर तक स्कूटी को भगाते रहे और गालियां भी देते रहे लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर आखिर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी व पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से 475-475 ग्राम उच्च क्वालिटी की ड्रग्स बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन्डीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है और यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि वो किस को ये ड्रग्स सप्लाई करते थे। इंटरनेशनल मार्किट मे इस ड्रग्स की कीमत करीब 10 करोड़ रूपये बताई जा रही है। यहा यह बता दे कि पिछले सप्ताह भी पुलिस ने करीब 15 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी थी। उसमें भी विदेशी नागरिक ही शामिल थे।
                                        इस संबंध में द्वारका पुलिस जिला उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि मोहन गार्डन पुलिस ने एक बार फिर ड्रग्स सप्लायरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उन्होने बताया कि पुलिस टीम में एएसआई सजय धामा, हवलदार शादीलाल, संदीप व सिपाही हेतराम जब मोहनगार्डन में नजफगढ़ रोड़ पर गश्त कर रहे थे तो उन्हे स्कूटी पर दो नाईजिरीयन जाते दिखाई दो जो पुलिस को देखकर कुछ अजीब सी हरकत करने लगे। जिसपर पुलिस टीम ने उन्हे रूकने का इशारा किया तो दोनो वहां से स्कूटी लेकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू किया तो डेढ़ किलोमीटर जाने के बाद उन्होने एकदम से यू टर्न ले लिया लेकिन इसी बीच पुलिस ने उन्हे दबोच लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ आरंभ की तो वो पहले एक दूसरे के साथ लड़ने लगे फिर पुलिस को गाली देने लगे। लेकिन पुलिस ने अपने अधिकारियेां को सूचित कर उन दोनो को पकड़ कर उनके बैगों की जांच की तो उसमे सफेद पाउडर निकाला। जिसकी जांच कराने पर पता चला कि उक्त पाउडर तो एम्फेटेमाईन ड्रग्स है और वो भी उच्च क्वालिटी की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान किग्सले इजुना ओवूमानम निवाी मगबिदी अवाका नाइजीरिया व फैबराईस डालो उर्फ कूजे उदोशव क्वू निवासी मोबा इमोन लेन लबेलेब लागोन नाईजीरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनो आरोपियों से 475-475 ग्राम ड्रग्स बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके इस रकेट में और कितने लोग शामिल है यह जानने की कोशिश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox