विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा, PM मोदी के आत्मविश्वास को चुनौती और जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वासन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा, PM मोदी के आत्मविश्वास को चुनौती और जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वासन

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। इस दौरे के जरिए कांग्रेस ने यह भी संकेत दिया कि वह आगामी चुनाव में जम्मू-कश्मीर के हालात को गंभीरता से लेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और सम्मान की रक्षा करेगी। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का भी जिक्र किया और कहा कि INDIAगठबंधन ने PMमोदी के आत्मविश्वास को खत्म कर दिया है।

कश्मीर का प्रतिनिधित्व हमारे लिए महत्वपूर्ण

राहुल गांधी ने कहा, ‘जब देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव की घोषणा हुई तो मैं खड़गे जी से मिला। तब हमने फैसला किया कि हमें सबसे पहले जम्मू-कश्मीर जाना चाहिए, क्योंकि हम देश के लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आजादी के बाद भारत के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है।

मैं आपका डर खत्म करना चाहता हूं -राहुल गांधी

श्रीनगर में राहुल गांधी ने कहा कि आप जिस डर में रहते हैं, मैं उसे पूरी तरह खत्म करना चाहता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि मैं जानता हूं कि आप लोगों को क्या-क्या सहना पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन होगा, लेकिन यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ होगा, क्योंकि आपने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को बढ़ाने और भारत की रक्षा करने में बिताया है।

PM मोदी का आत्मविश्वास हिल गया -राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान INDIA गठबंधन ने PM मोदी के आत्मविश्वास को हिला दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि “नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी ने नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी, भारत गठबंधन, प्रेम, एकता और सम्मान की विचारधारा ने हराया है।”उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों, खासकर युवाओं को संदेश देते हुए कहा, ”हमें नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलनी है। नफरत को प्यार से ही हराया जा सकता है। और हम सब मिलकर नफरत को प्यार से हराएंगे।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox