छावला थाना पुलिस ने विकास लगरपुरिया गैंग के 2 शार्प शूटरों को बडूसराय ड्रेन से किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला थाना पुलिस ने विकास लगरपुरिया गैंग के 2 शार्प शूटरों को बडूसराय ड्रेन से किया गिरफ्तार

-एक पिस्टल बरामद

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- छावला थाना पुलिस ने विकास लगरपुरिया गैंग के 2 शार्प शूटरों को बडूसराय गांव की ड्रेन के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम दारा सिंह उर्फ़ धारे और दीपक उर्फ़ रोहित है। ये दोनों नजफगढ़ के दीनपुर के रहने वाले है। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल ,एक ज़िंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को बरामद किया है। बदमाश दारा सिंह के ऊपर पहले से ही 25 जबकि दीपक के ऊपर 2 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने एक मामले को सुलझाने का दावा किया है। दोनों आरोपी 13 जुलाई को दीनपुर में एक घर के फायरिंग करके फरार हो गए थे।

द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की दीनपुर के रहने वाले सतबीर सिंह ने छावला थाने में दी शिकायत में बताया की 13 जुलाई की रात उसके घर के बहार तीन लड़के आए और फायरिंग करके फरार हो गए। मामले की छानबीन के लिए एसीपी रिछपाल सिंह और एसएचओ पंकज कुमार की देखरेख में ASI बहादुर सिंह ,मनोज ,हेड कांस्टेबल भूपेंदर सिंह ,जितेंदर पुनिया और कांस्टेबल पवन की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान की तभी पुलिस को सूचना मिली की इस वारदात के दो बदमाश बडूसराय गांव की ड्रेन के पास आने वाले है। पुलिस ने बडूसराय ड्रेन के पास ट्रैप लगाया तभी पुलिस को संदिग्ध परिस्थिति में तेज गति से एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार में बैठे दो युवको को रुकने का इशारा किया परन्तु वे पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर उन्हें कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox