नजफगढ़ थाना पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ थाना पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

-टीम ने उनके कब्जे से एक अत्याधुनिक पिस्तौल और एक वर्ना कार की बरामद -आरोपी संदीप पहले से ही डकैती, छेड़छाड़ और रंगदारी जैसे 6 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  नजफगढ़ थाना पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। छानबीन करने पर उनके पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल और एक वर्ना कार भी बरामद हुई है। आरोपी संदीप पहले से ही 6 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले की सूचना देते हुए बताया कि दिनांक 30-06-2024 को शिकायतकर्ता की पत्नी ने नजफगढ़ थाने में 15-08-2024 को शिकायत दर्ज कराई थी। एक लड़का संदीप पुत्र अंग्रेज सिंह नामक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की, उसके बयान पर नजफगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया था और द्वारका कोर्ट में इसका मुकदमा चल रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 30-06-2024 को संदीप और उसका दोस्त एक काली वर्ना कार में उसके घर के बाहर आए और केस वापस लेने की धमकी देकर चला गया। फिर 15 मिनट बाद संदीप फिर से उसके घर आया उस समय उसके ससुर महेश चंद नीचे खड़े थे और संदीप ने उसके ससुर को पिस्तौल दिखाई और कोर्ट में गवाही न देने की धमकी देकर चला गया। शिकायतकर्ता के बयान पर पुलिस ने एक नया मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। मामले को गंभीरता से देखते हुए नजफगढ़ स्टाफ टीम को आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने का काम सौंपा गया। ऐसे में इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एसएचओ अजय कुमार, एसआई विकास, एएसआई सुभाष सिंह, एचसी हवा सिंह, एचसी राजेश और एचसी सुमित की एक समर्पित टीम का गठन किया गया। टीम ने बताए गए स्थान का दौरा किया और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज को छान मारा। आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए गुप्त मुखबिरों को भी काम पर लगाया गया। ऑपरेशन के दौरान टीम के एक सदस्य को आरोपी की गुप्त सूचना मिली की एक हताश अपराधी जिसका नाम सोनू है। वह गुरुग्राम सीमा के पास अपने पैतृक गांव नानाखेड़ी में पहुंच गया है और उसके पास एक वर्ना कार भी है। जानकारी के अनुसार टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम संदीप उर्फ सोनू बताया। लगातार पूछताछ करने पर उसने अपने मित्र गुलशन और एफ कच का भी खुलासा किया। उसके कब्जे से टीम ने एक अत्यधिक पिस्टल भी बरामद की और उसके निशान देही पर गुलशन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस कई आपराधिक मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox