
रेवाड़ी/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हरियाणा के रेवाड़ी जिला में सुठाना गांव के समीप बदमाशों ने एक युवक की बर्थडे के दिन गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। तभी पीछे से कार में सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग की। वारदात से कुछ देर पहले ही मरने वाले शख्स का मोमोज की दुकान पर झगड़ा हुआ था।
ख़बरों के मुताबिक, रेवाड़ी जिले के गांव राणौली प्राणपुरा निवासी करीब 35 वर्षीय दिनेश ने रेवाड़ी के बावल रोड स्थित सुठानी-जलियावास के बीच में मसाले की दुकान की हुई थी। बीते दिन उसका जन्मदिन था। वह अपने ही गांव के एक दोस्त के साथ दुकान पर बैठा था। जन्मदिन को लेकर दोस्त को पार्टी देने के लिए उसने सुठानी के पास ही लगने वाली एक दुकान पर अपने नौकर को मोमोज लेने भेजा।
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
बताया जा रहा है कि मोमोज की दुकान पर खड़े एक शख्स ने किसी बात को लेकर दुकान में काम कर रहे एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। उस व्यक्ति ने वापस दुकान पर आकर दिनेश को बताया। दिनेश तुरंत मोमेज की दुकान पर पहुंचा और उसने थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति की पिटाई कर दी। इसके बाद वह वापस दुकान पर आकर बैठ गया। रात करीब पौने 9 बजे वह अपनी दुकान से दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकला।तभी रास्ते में पीछे से एक कार में सवार होकर आए 4 बदमाशों ने उनकी बाइक रूकवा ली और दिनेश पर फायरिंग कर दी। दिनेश को 1 गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। दिनेश के दोस्त ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना के बाद पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, लेकिन बार बार कहने के बावजूद मौके पर मोजूद थाना प्रभारी ने कैमरे पर बोलने से साफ इंकार कर दिया।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण