पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने की मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने की मुलाकात

-पीएम मोदी ने कहा, " इस बार भी हमने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कुछ नया करने की कोशिश की

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने मुलाकात की। साथ ही उन्होंने खिलाडियों को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भारत पेरिस ओलंपिक के लिए लगभग 120 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है और उसे उम्मीद है कि इस बार वे तोक्यो ओलंपिक से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा, ” इस बार भी हमने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कुछ नया करने की कोशिश की है। हमने वहां भारतीय समुदाय को थोड़ा सक्रिय करने का प्रयास किया है ताकि वे हमारे खिलाड़ियों के साथ और अधिक जुड़ सकें। मैं अपनी तरफ से आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं और मैं आप लोगों का इंतजार करूंगा। जब कार्यक्रम होगा तो मैं यह प्रयास करूंगा 15 अगस्त को लाल किले पर आप लोग भी मौजूद रहें।

मैं हर किसी से सीधा संवाद करने की कोशिश करता हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आप (ओलंपिक के लिए) जाने और जीतने के मूड में हैं और जब आप जीतकर लौटेंगे तो मैं आपका स्वागत करूंगा, मैं इस मूड में हूं। मेरी कोशिश है कि खेल जगत से जुड़े हमारे देश के सितारों से मिलता रहूं, नई चीजें सीखता रहूं, उनके प्रयासों को समझता रहूं और एक सरकार के तौर पर व्यवस्था में कुछ बदलाव करना हो, कुछ प्रयास बढ़ाने की जरूरत हो तो मैं उस दिशा में काम करता रहूं। मैं हर किसी से सीधा संवाद करने की कोशिश करता हूं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox