खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ने सांसद की शपथ ली: सेफ हाउस में पिता और चाचा से मिलने पहुंचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ने सांसद की शपथ ली: सेफ हाउस में पिता और चाचा से मिलने पहुंचा

-आज ही असम जेल वापसी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  पंजाब में खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने आज सांसद पद की शपथ ले ली है। अमृतपाल सुबह-सुबह डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से दिल्ली लाए गए खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह ने स्पीकर के चैंबर में शपथ ली है। बता दें पंजाब में सबसे बड़े अंतर से लोकसभा चुनाव जीता है। पंजाब पुलिस सुबह 4 बजे अमृतपाल को जेल से दिल्ली ले गई। कड़ी सुरक्षा के बीच एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट के जरिए असम से दिल्ली लाया गया।

जेल में बंद कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए 4 दिन की पैरोल मिली है। पुलिस प्रशासन उन्हें शपथ लेने के लिए ही असम की डिब्रूगढ़ जेल से लेकर आया है। पैरोल शर्तों के तहत परिवार को दिल्ली जाने की अनुमति दी गई है। इस शपथ ग्रहण समय की फोटो-वीडियो जारी नहीं की गई है। इसके साथ ही अमृतपाल को नई दिल्ली के ‘न्यायिक क्षेत्राधिकार’ से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। शपथ लेने के बाद  अमृतपाल को कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट की तरफ लाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट पर अमृतपाल की उसके परिवार से मुलाकात होगी। परिवार को सुरक्षा के बीच सेफ हाउस लाया जा रहा है।

अमृतपाल की 4 दिन की पैरोल अवधि 5 जुलाई से शुरू होगी। पैरोल आदेश में 10 शर्तों का उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि अस्थायी रिहाई की अवधि से में डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल से नई दिल्ली तक लाने और वापस आने में लगने वाला समय शामिल होगा। आदेश के मुताबिक अमृतपाल सिंह या उनके किसी भी रिश्तेदार को अमृतपाल के किसी भी बयान की वीडियोग्राफी करने और या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक रूप में ऐसे किसी भी बयान को प्रसारित करने की अनुमति नहीं दी गई। अमृतपाल के सांसद की शपथ लेते ही समर्थकों द्वारा खडूर साहिब में खुशी मनाई गई। समर्थकों द्वारा लगातार मां की जा रही है कि सांसद बनने के बाद उसे जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox