
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- राधा-रानी को लेकर विवादित बयान देने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने माफी मांग ली है। शुक्रवार को वह बनारस के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने राधा रानी के चरणों में गिरकर अपनी गलती मानी है। दरअसल साधु-संतों ने ये मांग कि थी, कि प्रदीप मिश्रा राधारानी मंदिर आकर नाक रगड़कर माफी मांगे। इसके बाद ही कथावाचक के द्वारा ये कदम उठाया गया है। मंदिर पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले सिर झुकाकर राधा-रानी से माफी मांगी और कहा कि उन्होंने जो भी कहा है, राधा-रानी उन्हें माफ कर दें।
बता दें कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा था। इस वीडियो में उन्होंने राधा रानी को लेकर कहा कि “ राधा रानी बरसाना की रहने वाली नहीं थी और श्रीकृष्ण की पत्नियों में राधा का नाम नहीं हैं। राधा जी के पति का नाम अनय घोष था। उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था। जबकि राधा जी की शादी छात्रा गांव में हुई थी” । इस बयान पर संत प्रेमानंद महाराज ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके अलावा पंडित प्रदीप का एक नया बयान वायरल हो रहा था। दरअसल इस वायरल बयान में प्रदीप मिश्रा गोस्वामी तुलसीदास को गंवार करते हुए दिख रहे है। हालांकि, यह बयान उनका कब का ये कह पाना मुश्किल हैं।
साधु संतों ने की थी ये मांग
गौरतलब है कि साधु संतों ने प्रदीप मिश्रा को चेतावनी दी थी कि अगर कथावाचक राधा रानी पर की गई टिप्पणी के बारे में माफी नहीं मांगते हैं, तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ब्रज के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज जी द्वारा भी प्रदीप मिश्रा को अज्ञानी बताते हुए उन्हें राधा रानी के बारे में ज्ञान प्राप्त करने की बात कही थी। मामला तूल पकड़ता देख कथावाचक प्रदीप मिश्रा बैक फुट पर आ गए और उन्होंने राधा रानी के दरबार में पहुंचकर क्षमा मांग ली।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी