क्राइम ब्रांच ने 4 साल से फरार एक बदमाश को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्राइम ब्रांच ने 4 साल से फरार एक बदमाश को किया गिरफ्तार

-नकली CBI अधिकारी बनकर डकैती के मामले को अंजाम दिया था

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- नकली CBI अधिकारी बनकर की थी डकैती ,दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
 दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने डकैती के मामले में चार साल से फरार चल रहे एक बदमाश को हरियाणा के पलवल ज़िले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम नरेंदर उर्फ़ सन्नी है जो हरियाणा के पलवल ज़िले का ही रहने वाला है। आरोपी ने साल 2017 में नकली CBI अधिकारी बनकर अपने दो साथियो के साथ मिलकर करोल बाग़ के एक घर में डकैती डाली थी लेकिन साल 2020 में आरोपी अपनी पत्नी की बीमारी के चलते कोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आ गया लेकिन पैरोल की समय सीमा ख़तम होने के बाद भी उसने कोर्ट के सामने सरेंडर नहीं किया।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की इस वारदात का आरोपी हरियाणा के पलवल ज़िले में अपना नाम और पहचान छिपकर रह रहा है। इसे दबोचने के लिए एसीपी रमेश लाम्बा की देखरेख में इंस्पेक्टर मनमीत मलिक ,SI सुशील कुमार ,ASI सुरेश ,हेड कांस्टेबल मोनित सिंह ,सचिन कुमार और कांस्टेबल योगेंदर की टीम बनाई गई। पुलिस ने हरियाणा के पलवल ज़िले में ट्रैप लगाकर इस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में इस बदमाश ने बताया की उसकी अपने गांव में किसी से रंजिश है जिसके चलते उसका छोटा भाई भी हत्या के एक मामले में फरीदाबाद जेल में बंद है। कर वह अपने भाई को जेल से बाहर लाने के लिए उसकी पैरवी कर रह था और साथ ही कमीशन के आधार पर प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम भी कर रहा था। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox