खोरी स्कूल में विदाई बेला कार्यक्रम आयोजित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खोरी स्कूल में विदाई बेला कार्यक्रम आयोजित

धनेश विद्यार्थी/रेवाड़ी/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- जिले के गांव खोरी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिवालिक सदन के तत्वावधान में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई बेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य टेकचंद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मेजबान 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ सहपाठियों के सम्मान में विदाई गीत, फन गेम्स तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भाव विभोर कर दिया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य टेकचंद ने कहा कि छात्र जीवन व्यक्तित्व निखार का सर्वोत्तम काल है। अनुशासन समर्पण त्याग से ही सच्ची सफलता पाई जा सकती है। इस मौके पर सभी विषय प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा एवं जीवन में सफलता के गुर बताए। स्टाफ सचिव वरिष्ठ प्राध्यापक मुकेश कुमार सैनी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन 11वीं कक्षा की मेधावी छात्रा पूजा यादव ने किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox