नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। 4 जून को चुनावी नतीजे घोषित होने के साथ ही ये भी साफ हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनने जा रही है। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे इस बार भी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने की ओर इशारा कर रहे हैं। अगर एग्जिट पोल चुनावी नतीजों में तब्दील होते हैं तो नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज होंगे। कल जारी होने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भारतीय शेयर बाजार में एक दिन पहले यानी आज बंपर तेजी देखने को मिली है।
सेंसेक्स में 2000 से ज्यादा अंकों का उछाल देखने को मिला है। वहीं NIFTY में भी सुबह 9 बजे Pre- Open में 1000 अंक का उछाल देखने को मिला है। एक्सपर्ट्स की मानें तो बाजार में तेजी के ये संकेत एग्जिट पोल के नतीजों पर आधारित हैं। जिनमें ज्यादातर में एक बार फिर से केंद्र में NDA सरकार बनने के संकेत दिए गए हैं।
Senex-Nifty ने बनाया नया कीर्तिमान
सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने प्री-ओपन की तेजी के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सुबह सेंसक्स 2050अंक उछलकर 76,-18 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी ने 630 अंकों की जबरदस्त छलांग लगाई। एग्जिट पोल के नतीजे के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि शेयर बाजार कोई नया रिकॉर्ड कायम कर सकता है। सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 76,738.89का नया ऑल टाइम हाई लेवल छू लिया। वहीं निफ्टी भी 23,338.70के नए शिखर पर पहुंच गया।
अडानी के शेयरों में दिखी तेजी
सोमवार को कारोबार के दौरान बिजनेसमैन गौतम अडानी की कंपनी के शेयरों का बाजार में बोलबाला रहा। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक, अडानी ग्रुप के शेयरों में तकरीबन 15 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे