लोकसभा चुनाव के नतीजे से एक दिन पहले शेर बाजार में दिखी बंपर तेजी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोकसभा चुनाव के नतीजे से एक दिन पहले शेर बाजार में दिखी बंपर तेजी

-सेंसेक्स में 2000 अंक का दिखा उछाल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। 4 जून को चुनावी नतीजे घोषित होने के साथ ही ये भी साफ हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनने जा रही है। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे इस बार भी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने की ओर इशारा कर रहे हैं। अगर एग्जिट पोल चुनावी नतीजों में तब्दील होते हैं तो नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज होंगे। कल जारी होने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भारतीय शेयर बाजार में एक दिन पहले यानी आज बंपर तेजी देखने को मिली है।

सेंसेक्स में 2000 से ज्यादा अंकों का उछाल देखने को मिला है। वहीं NIFTY में भी सुबह 9 बजे Pre- Open में 1000 अंक का उछाल देखने को मिला है। एक्सपर्ट्स की मानें तो बाजार में तेजी के ये संकेत एग्जिट पोल के नतीजों पर आधारित हैं। जिनमें ज्यादातर में एक बार फिर से केंद्र में NDA सरकार बनने के संकेत दिए गए हैं।

Senex-Nifty ने बनाया नया कीर्तिमान

सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने प्री-ओपन की तेजी के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सुबह सेंसक्स 2050अंक उछलकर 76,-18 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी ने 630 अंकों की जबरदस्त छलांग लगाई। एग्जिट पोल के नतीजे के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि शेयर बाजार कोई नया रिकॉर्ड कायम कर सकता है। सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 76,738.89का नया ऑल टाइम हाई लेवल छू लिया। वहीं निफ्टी भी 23,338.70के नए शिखर पर पहुंच गया।

अडानी के शेयरों में दिखी तेजी

सोमवार को कारोबार के दौरान बिजनेसमैन गौतम अडानी की कंपनी के शेयरों का बाजार में बोलबाला रहा। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक, अडानी ग्रुप के शेयरों में तकरीबन 15 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox