12 जून तक तीन राशि के लोग हो सकते हैं बड़ी बाधा का शिकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

12 जून तक तीन राशि के लोग हो सकते हैं बड़ी बाधा का शिकार

-कुछ फलदायी तो कुछ नुकसानदायक हो सकता है

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  राशिफल के अनुसार , इस समय वृषभ राशि में पांच ग्रहों का संयोग हो गया है। साथ ही कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी तो कुछ राशियों के लिए नुकसानदायक रहने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे किन-किन राशियों को नुकसान हो सकता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य देव, सेनापति मंगल देव, युवराज बुध देव और देवताओं के गुरु बृहस्पति को माना गया है। बता दें कि जब भी किसी ग्रह का राशि का परिवर्तन होता है या एक दूसरे के साथ मिलते हैं तो शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। बता दें कि 3 दिन पहले यानी 31 मई को ग्रहों के राजकुमार बुध देव वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं जहां पहले से ही सूर्य, शुक्र, गुरु और अरुण ग्रह (यूरेनस) विराजमान हैं।

ऐसे में वृषभ राशि में इस समय ग्रहों की कुल संख्या 5 हो गई है। पांचों ग्रह एक-दूसरे के साथ युति और मिलाप कर रहे हैं, यानी वृषभ राशि में इस समय पांच ग्रहों की पंचायत चल रही है। ऐसे में तीन राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है। तो आज इस खबर में विस्तार से जानेंगे कि उन राशियों के जिनको पांच ग्रहों की पंचायत से नुकसान होने वाला है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए ग्रहों की पंचायत खर्चे बढ़ा सकती है। दोस्तों से बचकर रहें, किसी भी समय आपसे पार्टी ले सकते हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। साथ ही आपको परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। मिथुन राशि के लोग पुरानी बातों के बारे में सोच सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने वाला है।

कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि में पांच ग्रहों का संयोग अनुकूल साबित नहीं होगा। इस दौरान आपको कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। भाई की ओर से कटु वचन सुनने को मिल सकता है। दोस्त आपके पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। इसलिए 12 जून तक कर्क राशि वाले लोग सावधान रहें।

तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए पांच ग्रहों का संयोग ज्यादा कष्टदायक नहीं रहेगा, लेकिन खर्चे बढ़ेंगे। आय के नए-नए स्रोत भी बनेंगे। बना-बनाया कार्य बिगड़ सकता है। वृषभ राशि में बुध का गोचर करने से तीर्थ यात्रा का प्लान बन सकता है। यह समय आपके लिए बहुत ही मेहनत का है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox