पुरानी से पुरानी डायबिटीज खत्म कर सकता है आपके आसपास रहने वाला ये पौधा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुरानी से पुरानी डायबिटीज खत्म कर सकता है आपके आसपास रहने वाला ये पौधा

-डायबिटीज के साथ-साथ बवासीर, कैंसर व फेफड़ों में जकड़न में भी हद से ज्यादा फायदेमंद है सदाबहार का पौधा -रिसर्चगेट की शोध में हुआ खुलासा

सेहत/शिव कुमार यादव/- वैसे तो डायबिटीज को एक लाइलाज बीमारी माना जाता है। मगर सही खानपान और कुछ उपायों की मदद से इसे रिवर्स किया जा सकता है। खानपान के साथ-साथ जड़ी बूटियों में शुमार सदाबहार के पौधे का उपयोग करके इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है। हालांकि यह पौधा हर घर में पाया जाता है लेकिन अभी तक हम इसके औषधीय गुण से अनभिज्ञ थे लेकिन अब एक शोध में खुलासा हुआ है कि सदाबहार का पौधा डायबिटीज के साथ-साथ कैंसर, बवासीर व फेफड़ों में जकड़न में भी हद से ज्यादा फायदेमंद है।

सदाबहार फूल के पौधे के फायदे
अगर 4-5 पौधों का नाम लिया जाए, जो आमतौर पर घरों के अंदर मिल जाते हैं। उनमें सदाबहार फूल का पौधा जरूर शामिल होगा। यह साल के अधिकतर महीने एक जैसा रहता है। यह न सिर्फ दिखने में खूबसूरत लगता है बल्कि शरीर के लिए भी फायदेमंद है। आप इसका इस्तेमाल करके डायबिटीज का इलाज भी कर सकते हैं।

डायबिटीज
अगर सदाबहार पौधे का एक्सट्रैक्ट निकालकर इस्तेमाल किया जाए तो शुगर की पुरानी बीमारी को भी खत्म कर सकते हैं। रिसर्चगेट पर मौजूद शोध बताता है कि इसमें बहुत ज्यादा ताकतवर एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं।

बवासीर
सदाबहार का इस्तेमाल ब्लीडिंग डिसऑर्डर को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। इसलिए इसे बवासीर रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

कैंसर
क्या आप जानते हैं कि सदाबहार का उपयोग कैंसर के इलाज में किया जाता है। कई सारे शोध बताते हैं कि इसके अंदर मौजूद दो कंपाउंड कैंसर की सेल्स को नष्ट करने में मदद करते हैं।

फेफड़ों में जकड़न
इस पौधे से फेफड़ों की समस्या भी ठीक की जा सकती है। खांसी, इंफेक्शन, रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स आदि को दूर करने वाले गुण इसके एक्सट्रैक्ट में मौजूद होते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल
सदाबहार को डायबिटिक पेशेंट्स का लिपिड प्रोफाइल सुधारने वाला भी बताया गया है। शुगर के मरीजों में इस समस्या का खतरा काफी होता है।

सावधानी है जरूरी
सदाबहार के कंपाउंड काफी असरदार होते हैं। साथ ही इसमें कुछ खतरनाक टॉक्सिन भी हो सकते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना चाहिए वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox