दिल्ली में 11 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में 11 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत

-बच्चों को नहाता छोड़ फोन पर बात करने गया पिता

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली के अलीपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक स्विमिंग पूल में 11 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि स्विमिंग पूल दो पुलिस अधिकारियों की पत्नियों द्वारा चलाया जा रहा है। इस हादसे में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मृतक बच्चे के परिजनों ने अलीपुर पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

परिजनों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के अलीपुर इलाके में दो पुलिस अधिकारियों की पत्नियों द्वारा संचालित स्विमिंग पूल में 11 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना में गड़बड़ी का आरोप लगाया और पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि मामले में अभी तक जांच में किसी तरह की गड़बड़ी का संकेत नहीं मिला है, लेकिन जांच जारी है।

लापरवाही से मौत का मामला दर्ज
बाहरी-उत्तरी डीसीपी रवि सिंह कहा कि मामले में धारा 304 A (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 14 मई की है। बच्चा अन्य लड़कों के साथ स्विमिंग पूल में तैर रहा था। उसी दौरान लड़के के पिता एक जरूरी फोन कॉल को सुनने बाहर आए थे। जब वह वापस लौटे तो देखा कि उनका बेटा पूल के गहरे छोर पर पड़ा हुआ था। जब उन्होंने उसे बाहर निकाला तो वह अचेत की अवस्था में था। इसके बाद लड़के को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  

अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि लड़के की मौत में गड़बड़ी हुई है। अब तक जांच में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। लेकिन पूल अनधिकृत तरीके से चलाया जा रहा है। डीसीपी ने कहा, जांच में सामने आया है कि यह स्विमिंग पूल एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की पत्तियों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा था। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox