पांचवें चरण की वोटिंग से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पांचवें चरण की वोटिंग से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल

-सेंसेक्स- 75,405 व निफ्टी 22900 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान शेयर बाजार में शुरुआती सुस्ती बावजूद जबरदस्त उछाल आया। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। जहां सेंसेक्स 75,405.15 के नए हाई पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी पहली बार 22940.30 पर पहुंच गया।
          कारोबारी सत्र के दौरान एनएसई निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचते हुए पहली बार 22900 का स्तर पार कर गया। दूसरी ओर, सेंसेक्स भी मजबूत उछाल के साथ एक बार फिर 75000 का स्तर पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स में लगभग 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

बाजार की उछाल पर जानकार क्या कह रहे?
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज की सोनी पटनायक के अनुसार 21800 के स्तर से बाजार में 1000 अंकों की रैली दिखी। ऐसा इसलिए है क्योंकि बिकवाली करने वाले सिस्टम से बाहर हो गए हैं और एफआईआई लॉन्ग में पोजीशन ले रहे हैं। शॉर्ट रेशियो 26 फीसदी लॉन्ग कारण उछला है। निफ्टी फ्यूचर्स में आज अब तक इंट्राडे आधार पर 2.5 फीसदी तेजी लॉन्ग दिखा है। निफ्टी महत्वपूर्ण प्रतिरोध को पार करने में कामयाब रहा। आज यह साप्ताहिक समाप्ति के बाद 22800 का स्तर और मौजूदा स्तर से महीने के अंत तक 23000 अंक की ओर बढ़ सकता है। दूसरी ओर, बैंकनिफ्टी का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर है।

आरबीआई के सरकार को बंपर लाभांश देने के फैसले का बाजार पर दिखा असर
आज जब शेयर बाजार कारोबार के लिए खुला तो निवेशकों के पास दो केंद्रीय बैंक गवर्नरों की गतिविधियों पर नजर टिकाने के विकल्प थे। एक एक दुनिया के सबसे शक्तिशाली जेरोम पॉवेल जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व चलाते हैं, और दूसरे भारत के केंद्रीय बैंक आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास। बुधवार को जारी फेड मिनट्स में मुद्रास्फीति पर प्रगति की कमी पर फेड अधिकारियों की चिंताओं को नजरअंदाज करते हुए  निवेशकों ने सरकार के लिए भारत के केंद्रीय बैंक द्वारा घोषित 2.1 लाख करोड़ रुपये के बंपर लाभांश पर ध्यान देने का विकल्प चुना। नतीजतन, सेंसेक्स 1,100 अंकों से अधिक उछलकर 75,400 के ऊपर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 1 फीसदी से अधिक बढ़कर 22,900-स्तर के  नए सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।
         इससे पहले घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को सपाट शुरुआत हुई। हालांकि शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार ने छलांग मारी और सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 251.72 (0.33 फीसदी) अंकों की बढ़त के साथ 74,472.78 पर जबकि निफ्टी 79.00 (0.35 फीसदी) अंक चढ़कर 22,676.80 पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले फेडरल रिजर्व की मिनट्स में महंगाई पर चिंता जाहिर करने की सूचना सार्वजनिक होने के बाद बाजार में सपाट कारोबार होता दिखा था।
         सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, इंडियन बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर, पावर ग्रिड, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट दिखी। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की अनिश्चितता के बीच निफ्टी आईटी इंडेक्स के शेयर 0.23 फीसदी तक मजबूत हुई। इसमें को फोर्ज, एलटीटीएस और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों का योगदान रहा।
         एकल शेयरों में जुबिलिएंट फूड वर्क्स के शेयर शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी तक उछले। डोमिनोज की भारत में फ्रेंचाइजी कंपनी के मुनाफे में चौथी तिमाही के दौरान वृद्धि दिखी। उसके बाद यह उछाल आया। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी गैस व ऑयल के शेयर बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में नरमी दिखी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox