नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका पिछले तीन महीने से दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली एम्स में उन्होंने सुबह 9:30 बजे अंतिम सांस ली है। कुछ समय से वो वेंटिलेटर पर ही थी।
उनकी मां का सेप्सिस के साथ निमोनिया का इलाज चल रहा था। ग्वालियर में उनके आवास पर अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अंतिम संस्कार के लिए उनके यहां चबूतरा तैयार किया जा रहा है। सिंधिया परिवार के सभी सदस्यों के अंतिम संस्कार कटोरा ताल के छतरी में किया जाता है।

धर्मेंद्र लोधी ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री की मां के निधन पर संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है और सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूजनीय माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन का दुखद समाचार मिला. परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति दें, ॐ शांति शांति!!’
अरुण यादव ने भी व्यक्त किया दुख
वहीं माधवी राजे के निधन पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भी शोक जताया है और लिखा,कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व. माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार